Chief Minister Helpline 1076
Chief Minister Helpline 1076
Share This Article

रायपुर , 06 जुलाई 2026/ ETrendingIndia / “Just 10 minutes…Ayushman card of Ayansh made…through Chief Minister Helpline 1076” मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के सुशासन और जनसेवा के संकल्प को मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 लगातार साकार कर रही है।

इसी कड़ी में मुंगेली जिले में एक बार फिर त्वरित एवं संवेदनशील प्रशासन की मिसाल देखने को मिली, जब मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में दर्ज शिकायत का महज 10 मिनट के भीतर निराकरण करते हुए पात्र हितग्राही को आयुष्मान भारत योजना का कार्ड उपलब्ध करा दिया गया।

विकासखंड पथरिया के ग्राम सिलदहा निवासी श्री शेखर कुमार ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके पुत्र अयान्स कुमार का आयुष्मान कार्ड नहीं बन पा रहा है, जिससे उन्हें स्वास्थ्य योजना का लाभ मिलने में कठिनाई हो रही थी।

 शिकायत प्राप्त होते ही जिला आयुष्मान टीम ने मामले को सर्वाेच्च प्राथमिकता देते हुए तत्काल आवश्यक दस्तावेजों का सत्यापन किया और तकनीकी प्रक्रिया पूरी कर सिर्फ 10 मिनट में आयुष्मान कार्ड तैयार कर हितग्राही को उपलब्ध करा दिया। 

आयुष्मान कार्ड प्राप्त होने के बाद श्री शेखर कुमार ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने सपने में भी इतनी शीघ्र कार्यवाही की उम्मीद नहीं की थी। अब उनके परिवार को आयुष्मान भारत योजना के तहत निःशुल्क उपचार की सुरक्षा मिल गई है।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप  “समस्या तुंहर, समाधान हमर” थीम पर सीएम हेल्पलाइन एवं शिकायत प्रबंधन प्रणाली सेवा, जनविश्वास का माध्यम बन गया है।

इस व्यवस्था के माध्यम से नागरिक अब केवल एक फोन कॉल के जरिए अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं. वे शिकायत की मॉनिटरिंग भी कर सकते हैं।