Mysterious Well: Ocean-like waves suddenly began rising in the well...! Panic gripped the village... officials arrived to inspect it... Watch the video here.
Mysterious Well
Share This Article

रायपुर, 08 अगस्त। Mysterious Well : गुजरात के मोरबी जिले के वीरपरडा गांव में एक 18 फीट गहरे कुएं के पानी में रहस्यमयी हलचल ने लोगों की उत्सुकता बढ़ा दी है। पिछले कुछ दिनों से कुएं का पानी समुद्र की लहरों की तरह हिलता-डुलता दिखाई दे रहा है। घटना के वीडियो सामने आने के बाद कुएं को देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच रहे हैं।

कुएं में बार-बार हो रही इस अजीब हलचल को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। कुछ लोग इसे धार्मिक नजरिए से देख रहे हैं और पूजा-पाठ भी कर रहे हैं।

कुएं में उठ रही हैं समुद्र जैसी लहरें

वीरपरडा गांव में नेशनल हाईवे के किनारे स्थित इस कुएं में पानी के अचानक हिलने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वीडियो सामने आने के बाद लोगों की भीड़ बढ़ने लगी।

बताया जा रहा है कि करीब दो दिन पहले भी कुएं में इसी तरह की हलचल दिखाई दी थी। बाद में यह गतिविधि बंद हो गई, लेकिन अगले दिन दोपहर करीब 3 बजे पानी में फिर से हलचल शुरू हो गई।

आखिर क्यों हो रहा है ऐसा?

कुएं के पानी में इस तरह की हलचल क्यों हो रही है, इसका स्पष्ट कारण अभी सामने नहीं आया है। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र भूकंपीय गतिविधियों वाला इलाका है और संभव है कि भूगर्भीय हलचल की वजह से पानी में कंपन हो रहा हो। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

अधिकारी भी पहुंचे मौके पर

घटना की जानकारी मिलने के बाद संबंधित अधिकारी मौके पर पहुंचे और कुएं के पानी की स्थिति का निरीक्षण किया। प्रारंभिक तौर पर भू-वैज्ञानिक कारणों की संभावना जताई गई है।

अधिकारियों के मुताबिक, भारी बारिश के कारण कुएं के रीचार्ज होने और तेज हवा की वजह से पानी में हलचल होने की संभावना हो सकती है। अधिकारियों ने यह भी स्पष्ट किया है कि फिलहाल भूकंप जैसी किसी गतिविधि के संकेत नहीं मिले हैं।

जांच और निगरानी जारी

कुएं के पानी में बार-बार हो रही हलचल का वास्तविक कारण जानने के लिए मामले की निगरानी और जांच जारी है। फिलहाल वैज्ञानिक कारणों की पुष्टि होने तक इसे रहस्यमयी घटना के तौर पर देखा जा रहा है।

इस बीच कुएं को देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ लगातार जुट रही है। प्रशासन लोगों से किसी भी तरह की अफवाह पर भरोसा न करने और जांच पूरी होने का इंतजार करने की अपील कर रहा है।