Municipal CorporationsMunicipal Corporations
Share This Article

रायपुर, 02 सितंबर /ETrendingIndia / छत्तीसगढ़ के नगर पालिक निगमों में 85 रिक्त पदों को सीधी भर्ती से भरने की तैयारी शुरू हो गई है। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के अनुसार, वित्त विभाग ने इन पदों पर सीधी भर्ती की सहमति दे दी है। भर्ती की जानकारी छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल के पोर्टल पर आवश्यक जानकारी के साथ सीधी भर्ती हेतु अपलोड की जाएगी।

किन पदों पर होगी भर्ती?

राजस्व निरीक्षक – 10 पद
सहायक राजस्व निरीक्षक – 30 पद
सहायक वर्ग-03 – 25 पद
उप अभियंता – 20 पद
कुल – 85 पद

14 नगर निगमों में पद

भर्ती के लिए रायपुर, बीरगांव, धमतरी, दुर्ग, भिलाई, भिलाई-चरौदा, रिसाली, राजनांदगांव, जगदलपुर, बिलासपुर, कोरबा, रायगढ़, अंबिकापुर और चिरमिरी नगर निगमों में पद प्रस्तावित किए गए हैं।

आवेदन कब से होंगे?

छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल के पोर्टल के माध्यम से आधिकारिक भर्ती विज्ञापन जारी किए जाएंगे.


Share This Article