रायपुर 26 जून 2026/ Drug-Free India: Chief Minister runs against drugs…! Tamil Nadu CM calls upon the youth to build a drug-free society.
Nasha Mukt Bharat : अंतरराष्ट्रीय मादक पदार्थ निषेध एवं अवैध तस्करी विरोधी दिवस (26 जून) के अवसर पर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने चेन्नई में आयोजित “स्टार्ट रन, स्टॉप ड्रग्स” (Start Run, Stop Drugs) जागरूकता अभियान में भाग लिया।
उन्होंने मैराथन को हरी झंडी दिखाने के साथ स्वयं भी हजारों लोगों के साथ दौड़ लगाई और युवाओं से नशे से दूर रहने का संदेश दिया। इस अभियान में बड़ी संख्या में छात्र, युवा, खिलाड़ी, सरकारी कर्मचारी और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि शामिल हुए।
मुख्यमंत्री विजय ने कहा कि नशे के खिलाफ लड़ाई केवल सरकार की नहीं, बल्कि पूरे समाज की जिम्मेदारी है। उन्होंने परिवारों, शिक्षण संस्थानों और समुदायों से युवाओं को नशे से बचाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
एंटी-ड्रग टास्क फोर्स का गठन
राज्य सरकार ने हाल के महीनों में नशीले पदार्थों की रोकथाम के लिए विशेष एंटी-ड्रग टास्क फोर्स का गठन किया है और पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है।
इसी क्रम में चेन्नई में जागरूकता अभियान(Nasha Mukt Bharat) को जनभागीदारी के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है, ताकि तमिलनाडु को नशामुक्त राज्य बनाने के लक्ष्य को मजबूत किया जा सके।
