Share This Article कोरबा, 06 अगस्त 2026/Nasha Mukti Abhiyan : कोरबा जिले में चल रहे नशामुक्ति अभियान में लापरवाही सामने आने पर कलेक्टर कुणाल दुदावत ने सख्त रुख अपनाया है। अभियान की समीक्षा के दौरान निर्धारित दायित्वों के प्रभावी निर्वहन में कमी पाए जाने पर समाज कल्याण विभाग के उप संचालक हरीश सक्सेना को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने उन्हें फटकार भी लगाई। जिले में नशीले पदार्थों के दुष्प्रभाव को रोकने, अवैध कारोबार पर नियंत्रण और जनजागरूकता बढ़ाने के लिए जिला स्तरीय एनकॉर्ड समिति का गठन किया गया है। इस अभियान के क्रियान्वयन की प्रमुख जिम्मेदारी समाज कल्याण विभाग को सौंपी गई थी। प्रशासन के अनुसार, अभियान के दौरान विभाग की ओर से अपेक्षित जमीनी गतिविधियां नहीं दिखीं। कार्यों में सुस्ती और अभियान के प्रति गंभीरता की कमी को देखते हुए उप संचालक के खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। इसी बीच स्थानीय स्तर पर यह आरोप भी लगाए जा रहे हैं कि विभाग की कार्यशैली के कारण दिव्यांगजन, वरिष्ठ नागरिक और अन्य हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ समय पर नहीं मिल पा रहा है। हालांकि इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। कलेक्टर ने स्पष्ट किया है कि शासन की प्राथमिकता वाले अभियानों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी विभागों को अपनी जिम्मेदारियों का समयबद्ध एवं प्रभावी ढंग से निर्वहन करना होगा। Share This Article Post navigation पूर्व मध्य रेलवे दानापुर मंडल में नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के चलते कुछ ट्रेनों का परिचालन प्रभावित | CG High Court : शादी के बाद भी मायके से नहीं टूटता रिश्ता…! विवाहित बेटी भी अनुकंपा नियुक्ति की हकदार…हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला