Share This Article सूरजपुर, 07 अक्टूबर 2026। National Innovation Challenge : युवाओं को नवाचार, स्वरोजगार और उद्यमिता के अवसरों से जोड़ने के उद्देश्य से सेवा संकल्प अभियान के तहत शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज सूरजपुर में राष्ट्रीय इनोवेशन चैलेंज पर कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें शासकीय वेटरनरी कॉलेज और पॉलिटेक्निक कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। इनोवेशन पोर्टल पर पंजीयन की समझी प्रक्रिया कार्यशाला में जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र के प्रबंधक एवं मुख्य वक्ता अवधेश कुशवाहा ने पीपीटी के माध्यम से विद्यार्थियों को इनोवेशन पोर्टल पर पंजीयन की प्रक्रिया की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पोर्टल पर पंजीकृत प्रतिभागियों को अपने नवाचार से जुड़े विचार प्रस्तुत करने और उन्हें आगे बढ़ाने के अवसर मिल सकते हैं। औद्योगिक नीति और स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी श्री स्वयं गोयल ने छत्तीसगढ़ शासन की औद्योगिक विकास नीति 2024-30 और प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना के बारे में जानकारी दी। उन्होंने इन योजनाओं के तहत उपलब्ध अवसरों और स्वरोजगार की संभावनाओं पर प्रकाश डाला। विद्यार्थियों की जिज्ञासाओं का किया समाधान कार्यशाला के दौरान छात्र-छात्राओं ने नवाचार, पोर्टल पंजीयन और स्वरोजगार से जुड़े सवाल पूछे। वक्ताओं ने विद्यार्थियों की जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए योजनाओं और अवसरों से जुड़ी जानकारी साझा की। नवाचारी विचारों को पोर्टल पर दर्ज कराने की अपील कॉलेज के प्राचार्य एन. योगेश ने विद्यार्थियों से अपने नवाचारी विचारों को इनोवेशन पोर्टल पर अधिक से अधिक पंजीकृत कराने की अपील की। कार्यक्रम में व्याख्याता रूपेश कुमार सिंह, विवेक मेहता, अवधेश सिंह, ब्रजेन्द्र सिंह, गोवर्धन भारद्वाज, भूपेन्द्र देवांगन सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। Share This Article Post navigation National Cooperative Conference : बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन, 15 राज्यों के अधिकारी जगदलपुर में जुटेंगे CGRERA Action : CGRERA का बड़ा एक्शन, बिना RERA पंजीयन प्लॉट बेचने पर महागणपति डेव्हलपर्स पर 8 लाख का जुर्माना, परियोजना का पंजीयन कराने के निर्देश