Share This Article रायपुर, 23 जुलाई 2026 / ETrendingIndia / Nava Raipur will become a ‘People City’, 125,000 saplings to be planted in five years / छत्तीसगढ़ के नवा रायपुर अटल नगर को छत्तीसगढ़ की पहली ‘पीपल सिटी’ के रूप में विकसित किया जाएगा। नवा रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण (NRANVP) ने अगले पांच वर्षों में 1.25 लाख विकसित पौधे लगाने की योजना बनाई है। हर वर्ष करीब 25 हजार 10 फीट ऊंचे पौधे लगाए जाएंगे, ताकि उनकी जीवित रहने की संभावना अधिक हो और कम समय में हरियाली विकसित हो सके। पीपल वन और जलाशयों के किनारे हरियाली योजना के तहत सेक्टर-16 में 24 एकड़ का पीपल वन विकसित किया जाएगा। इसके अलावा सेक्टर-39 और सेक्टर-24 में बड़े पैमाने पर मिश्रित पौधारोपण होगा। शहर के 108 जलाशयों और 33 किलोमीटर लंबी जलधाराओं के किनारे भी पौधे लगाए जाएंगे, जिससे हरियाली के साथ जल संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा। आधुनिक नर्सरी से मिलेंगे पौधे साउथ सेंट्रल पार्क में चार एकड़ क्षेत्र में आधुनिक नर्सरी तैयार की गई है, जहां पीपल सहित अन्य छायादार और औषधीय पौधे विकसित किए जा रहे हैं। यह अभियान राज्य सरकार की पर्यावरण संरक्षण और हरित विकास की प्राथमिकता का हिस्सा है। NRANVP द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान से वायु प्रदूषण कम होगा, तापमान नियंत्रित रहेगा, जैव विविधता बढ़ेगी और नागरिकों को स्वच्छ व स्वस्थ वातावरण मिलेगा। साथ ही, धार्मिक और औषधीय महत्व वाले पीपल वृक्ष के संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा। Share This Article Post navigation खरसिया-परमालकसा नई रेलवे लाइन : बलौदाबाजार के 36 गांवों की भूमि होगी अधिग्रहित Chhattisgarh Weather Alert : इन 3 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश की चेतावनी…! घर से निकलने से पहले पढ़ें अपडेट