Share This Article रायपुर, 30 जुलाई / ETrendingIndia / नवोदय विद्यालय समिति (NVS), क्षेत्रीय कार्यालय भुवनेश्वर ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए संविदा आधार पर भर्ती की अधिसूचना जारी की है। यह भर्ती ओडिशा और छत्तीसगढ़ में संचालित जवाहर नवोदय विद्यालयों के लिए की जाएगी। साथ ही योग्य अभ्यर्थियों का पैनल तैयार किया जाएगा, जिससे आवश्यकता अनुसार नियुक्ति की जा सके। किन पदों के लिए होगा इंटरव्यू? नवोदय वॉक-इन इंटरव्यू के अंतर्गत छात्रावास अधीक्षक/अधीक्षिका (पुरुष एवं महिला) तथा परामर्शदाता (काउंसलर) (पुरुष एवं महिला) के पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इंटरव्यू में शामिल होने के लिए जरूरी दस्तावेज नवोदय वॉक-इन इंटरव्यू में भाग लेने वाले उम्मीदवारों को अपना बायोडाटा, सभी मूल शैक्षणिक एवं अनुभव प्रमाण-पत्र, पहचान पत्र, स्व-प्रमाणित दस्तावेजों की एक-एक प्रति तथा दो पासपोर्ट आकार के नवीनतम फोटो साथ लाने होंगे। मूल दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने वाले अभ्यर्थियों को साक्षात्कार में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी। छत्तीसगढ़ के अभ्यर्थियों का इंटरव्यू 8 अगस्त 2026 (शनिवार) को सुबह 9:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक आयोजित होगा। छत्तीसगढ़ राज्य के लिए इंटरव्यू का आयोजन जवाहर नवोदय विद्यालय , माना कैंप, जिला रायपुर (छत्तीसगढ़) में किया जाएगा। उड़ीसा राज्य के लिए साक्षात्कार स्थल जवाहर नवोदय विद्यालय खुर्दा, उड़ीसा रहेगा. इंटरव्यू से जुड़ी विस्तृत पात्रता , दिशा-निर्देश और बायोडाटा प्रारूप नवोदय विद्यालय समिति की आधिकारिक वेबसाइट www.navodaya.gov.in पर उपलब्ध है। Share This Article Post navigation JNV डोंगरगढ़ भर्ती 2026: TGT कंप्यूटर साइंस और इंग्लिश पदों पर 31 जुलाई को वॉक-इन इंटरव्यू JNV सक्ती भर्ती : PGT और TGT के विभिन्न पदों पर वॉक-इन इंटरव्यू