Share This Article रायपुर, 06 जुलाई 2026/ ETrendingIndia / “Violence in Sri Lanka’s Negombo Jail: Clash between two groups of prisoners, 25 dead…” श्रीलंका के पश्चिमी तटीय शहर नेगोम्बो की एक जेल में हुई हिंसा में 25 लोगों की मौत गई है. अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि रविवार को जेल में कैदियों के दो विरोधी ग्रुप के बीच झड़प हो गई. सोमवार को फिर से झड़प हुई जब दंगा करने वाले कैदियों ने जेल की बंदूकें छीन लीं. नेगोम्बो जेल में क्षमता से ज्यादा कैदी बंद हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, हिंसा में मरने वालों में जेल अधिकारी भी शामिल है. सूत्रोंं ने अधिकारियों के हवाले से बताया कि जेल के अंदर हुई झड़पों और उसके बाद हुए हंगामे की वजह से 25 लोग मारे गए हैं और 100 से ज्यादा घायल हुए हैं. शुरुआती जांच से पता चला है कि हिंसा जेल के अंदर ड्रग तस्करी की गतिविधियों का कथित तौर पर समर्थन करने वाले एक ग्रुप और ऐसी गतिविधियों का विरोध करने वाले दूसरे ग्रुप के बीच हुई. रिपोर्ट के मुताबिक, जेल में सुरक्षा को काफी बढ़ा दिया गया है, और हालात को काबू में करने के लिए पुलिस स्पेशल टास्क फोर्स और दंगा कंट्रोल यूनिट्स को तैनात किया गया है. अधिकारियों ने बताया कि झड़प के बाद, शांति बहाल करने और आगे हिंसा रोकने की कोशिशों के तहत सोमवार को तीन कैदियों को पल्लनसेना जेल कैंप में ट्रांसफर कर दिया गया. जेल विभाग के मीडिया प्रवक्ता ए.सी. गजनायके ने कहा कि घटना की विशेष जांच शुरू कर दी गई है. उन्होंने कहा कि जेल महानिदेशक के निर्देश पर अशांति के कारणों और हालात की पूरी जांच के लिए एक विशेष जांच टीम बनाई गई है.एक अलग पुलिस जांच भी चल रही है. इस बीच, श्रीलंका के न्याय मंत्री हर्षना नानायक्कारा ने नेगोम्बो जेल में कैदियों के बीच हुई झड़पों पर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है. Share This Article Post navigation Rape of Foreign Women : पाकिस्तान के उपप्रधानमंत्री के रिश्तेदार पर गंभीर आरोप…! विदेशी महिलाओं से दुष्कर्म और फिरौती का मामला नेतन्याहू ने अमेरिका को अपना इकलौता समर्थक होने से नकारा… कहा – भारत से जबरदस्त समर्थन