New NoidaNew Noida
Share This Article

रायपुर, 13 अक्टूबर 2026 / ETrendingIndia / उत्तर प्रदेश में औद्योगिक विकास को गति देने के लिए करीब 20 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में ‘न्यू नोएडा’ विकसित करने की तैयारी है।

इस परियोजना के तहत वर्ष 2030 तक प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से 5 से 6 लाख लोगों के लिए रोजगार के अवसर पैदा करने का लक्ष्य रखा गया है।

इसके लिए जल्द ही चरणबद्ध तरीके से भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण नए शहर को विकसित करने की योजना पर काम कर रहा है। इसका उद्देश्य औद्योगिक गतिविधियों के विस्तार के लिए पर्याप्त भूमि उपलब्ध कराना है।

जल्द शुरू होगी भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया

नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी कृष्णा करुणेश के अनुसार, मौजूदा नोएडा में औद्योगिक मांग लगातार बढ़ रही है, जबकि भूमि की उपलब्धता सीमित है। इसी को देखते हुए नए शहर के विकास की तैयारी की जा रही है। इसके लिए जल्द ही चरणबद्ध तरीके से भूमि अधिग्रहण शुरू किया जाएगा।


Share This Article