Share This Article रायपुर, 24 अगस्त 2026/ New Zealand Social Media Ban : बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल को लेकर बढ़ती चिंता के बीच न्यूजीलैंड सरकार ने बड़ा कदम उठाने की तैयारी कर ली है। प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन ने कहा है कि उनकी पार्टी 16 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाने के लिए जल्द संसद में विधेयक पेश करेगी। अगर यह प्रस्ताव कानून बनता है तो न्यूजीलैंड उन देशों में शामिल हो जाएगा, जो कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर सख्त पाबंदियां लगाने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। 16 साल से कम उम्र में सोशल मीडिया पर रोक प्रस्तावित कानून के तहत 16 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अकाउंट बनाने या इस्तेमाल करने से रोका जाएगा। इसके लिए सोशल मीडिया कंपनियों को यूजर्स की उम्र सत्यापित करने के लिए प्रभावी व्यवस्था करनी होगी। कैसे होगी उम्र की जांच? सरकार के प्रस्ताव के मुताबिक, प्लेटफॉर्म उम्र की पुष्टि के लिए अलग-अलग तकनीकों का इस्तेमाल कर सकते हैं। इनमें अकाउंट से जुड़ी जानकारी, फेशियल रिकग्निशन तकनीक और डिजिटल पहचान दस्तावेज जैसे विकल्प शामिल हो सकते हैं। इस व्यवस्था का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि 16 वर्ष से कम उम्र के बच्चे प्रतिबंधित सोशल मीडिया अकाउंट तक आसानी से पहुंच न बना सकें। नियम तोड़ा तो भारी जुर्माना प्रस्तावित कानून में सोशल मीडिया कंपनियों के लिए सख्त प्रावधान रखे गए हैं। नियमों का पालन नहीं करने वाले प्लेटफॉर्म पर उनके वैश्विक राजस्व के 10 प्रतिशत तक जुर्माना लगाया जा सकता है। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि प्रस्तावित विधेयक को न्यूजीलैंड की संसद में पारित होने के लिए पर्याप्त राजनीतिक समर्थन मिलेगा या नहीं। बच्चों और माता-पिता पर नहीं लगेगा जुर्माना न्यूजीलैंड के शिक्षा मंत्री ने स्पष्ट किया है कि कानून लागू होने की स्थिति में बच्चों या उनके माता-पिता पर कोई जुर्माना नहीं लगाया जाएगा। जिम्मेदारी मुख्य रूप से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर होगी। बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर क्यों चिंता? प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन ने कहा कि सरकार बच्चों की एक पूरी पीढ़ी को सोशल मीडिया से होने वाले नुकसान को स्वीकार नहीं कर सकती।सरकार के मुताबिक, 13 से 17 साल की उम्र का हर तीन में से एक बच्चा रोजाना कम से कम पांच घंटे सोशल मीडिया का इस्तेमाल कर रहा है। सरकार का कहना है कि इसका असर बच्चों के पारिवारिक जीवन, पढ़ाई और नींद पर पड़ रहा है। Share This Article Post navigation Guinea Dumping Ground Accident : गिनी में कचरे का पहाड़ बना मौत का मलबा…! 30 की मौत, 4 साल के बच्चे समेत कई दबे; 6 गंभीर US-Iran Tension : ईरान पर अमेरिका का ‘Economic D-Day’…! अब तेल सप्लाई रोकने की धमकी; चीन भी फंसा