रायपुर 27 मार्च 2026 / ETrendingIndia / Department of Atomic Energy recruitment to various posts in NFC, apply by April 18 / एनएफसी भर्ती 2026 , भारत सरकार के परमाणु ऊर्जा विभाग के तहत नाभिकीय ईंधन परिसर (NFC), हैदराबाद ने विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह भर्ती हैदराबाद (तेलंगाना), पायलाक्कल (तुत्तुकुड़ी, तमिलनाडु) और रावतभाटा (राजस्थान) स्थित इकाइयों के लिए की जा रही है।
प्रमुख पद
वैज्ञानिक अधिकारी/सी (जनरल ड्यूटी मेडिकल ऑफिसर)
नर्स/ए (ग्रुप ‘बी’)
वैज्ञानिक सहायक/बी (रेडियोग्राफर)
वैज्ञानिक सहायक/बी (पैथोलॉजी टेक्नीशियन)
फार्मासिस्ट/बी
तकनीशियन/बी
वेतनमान
वैज्ञानिक अधिकारी: ₹56,100 (लेवल-10) + भत्ते
नर्स: ₹44,900 (लेवल-7)
वैज्ञानिक सहायक: ₹35,400 (लेवल-6)
फार्मासिस्ट: ₹29,200 (लेवल-5)
तकनीशियन: ₹21,700 (लेवल-3)
महत्वपूर्ण जानकारी
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि: 18 अप्रैल 2026 है.आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे. इच्छुक उम्मीदवार एनएफसी की आधिकारिक वेबसाइट https://.nfc.gov.in या https:// recruit.nfc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
