रायपुर 18 दिसंबर 2025/ ETrendingIndia / Recruitment for three posts on deputation basis in NHAI, applications invited / NHAI में प्रतिनियुक्ति भर्ती , सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के तहत भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) प्रतिनियुक्ति आधार पर निम्नलिखित पदों पर भर्ती सूचना जारी कर आवेदन आमंत्रित किया गया है:-
इसके तहत महाप्रबंधक (परिवहन योजनाकार), महाप्रबंधक (परिवहन अर्थशास्त्री) और उप महाप्रबंधक (सूचना प्रौद्योगिकी) के एक -एक पद हैं.
भा.रा.रा.प्रा. की वेबसाइट (https://www.nhai.gov.in) पर उपलब्ध विस्तृत विज्ञापन में दी गई प्रक्रिया के अनुसार आवेदक दिनांक 19 जनवरी 2026 (सायं 06:00 बजे तक) ऑनलाइन आवेदन जमा करना सुनिश्चित करें।
आयु सीमा, योग्यता मानदंड, अन्य शर्तों आदि से संबंधित विस्तृत विवरण भा.रा.रा.प्रा. की वेबसाइट पर देखे जा सकते हैं।
