Share This Article नई दिल्ली, 07 जून 2026/ NHAI Recruitment 2026: Massive recruitment drive at NHAI…Applications open for 60 Civil Engineer posts NHAI Recruitment 2026 : सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे सिविल इंजीनियरिंग उम्मीदवारों के लिए बड़ी खुशखबरी है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने भर्ती 2026 के तहत उप प्रबंधक (तकनीकी) के 60 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार NHAI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। GATE स्कोर के आधार पर होगी चयन प्रक्रिया, इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन GATE स्कोर के आधार पर किया जाएगा। ऐसे में इंजीनियरिंग युवाओं के लिए बिना अलग लिखित परीक्षा के प्रतिष्ठित सरकारी नौकरी पाने का शानदार अवसर माना जा रहा है। शानदार सैलरी और सरकारी सुविधाएं NHAI द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार चयनित उम्मीदवारों को 7वें केंद्रीय वेतन आयोग के तहत वेतन दिया जाएगा। उप प्रबंधक (तकनीकी) का पद पे मैट्रिक्स लेवल-10 में रखा गया है। इसके अलावा महंगाई भत्ता (DA) सहित अन्य सरकारी सुविधाओं का लाभ भी मिलेगा। ऐसे करें आवेदन उम्मीदवार भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। वेबसाइट: www.nhai.gov.in आवेदन की अंतिम तिथि ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 15 जून 2026 शाम 6:00 बजे निर्धारित की गई है। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि अंतिम समय की तकनीकी समस्याओं से बचने के लिए समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें। युवाओं के लिए बड़ा अवसर देशभर में बढ़ती प्रतिस्पर्धा के बीच NHAI की यह भर्ती इंजीनियरिंग युवाओं के लिए शानदार करियर अवसर मानी जा रही है। खासकर सिविल इंजीनियरिंग के छात्रों के लिए यह सरकारी सेक्टर में मजबूत भविष्य बनाने का सुनहरा मौका साबित हो सकता है। Share This Article Post navigation मुख्यमंत्री SC/ST विद्यार्थियों के लिए उत्कर्ष योजना : ग्रामीण प्रतिभावान विद्यार्थियों को उत्कृष्ट निजी आवासीय विद्यालयों में मिलेगा प्रवेश, आवेदन की अंतिम तिथि 15 जून National Overseas Scholarship 2026 : विदेश में पढ़ाई का सुनहरा मौका…! ST छात्रों के लिए भारत सरकार देगी छात्रवृत्ति…आवेदन शुरू…मास्टर्स और PhD की पढ़ाई होगी आसान…यहां दखें पूरी प्रक्रिया