National Human Rights CommissionNational Human Rights Commission
Share This Article

रायपुर, 17 अगस्त 2026 / ETrendingIndia / राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग में विभिन्न पदों पर प्रतिनियुक्ति के आधार पर भर्ती की जाएगी। आयोग ने प्रतिनियुक्ति रिक्ति सूचना/परिपत्र संख्या 07/2026 जारी किया है।

33 पदों पर होगी नियुक्ति

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग में लेवल-12 से लेकर लेवल-2 तक के पद शामिल हैं। सबसे अधिक 6 रिक्तियां निरीक्षक पद के लिए हैं।

इसके अलावा वरिष्ठ अनुसंधान अधिकारी के 2, अनुसंधान अधिकारी के 2 और पुलिस उपाधीक्षक के 2 पद हैं। निजी सहायक के 3 तथा प्रोग्राम असिस्टेंट और लेखाकार के 2-2 पद भी शामिल हैं।

वहीं, स्टाफ कार ड्राइवर और अन्य तकनीकी एवं सहायक पदों पर भी रिक्तियां हैं।

किन पदों पर कितनी रिक्तियां?

भर्ती में संयुक्त निदेशक (अनुसंधान) का 1 पद है। सहायक रजिस्ट्रार का 1 और वरिष्ठ अनुसंधान अधिकारी के 2 पद हैं। प्रधान निजी सचिव तथा सहायक सूचना अधिकारी के भी 1-1 पद हैं। इसके अलावा सहायक लेखा अधिकारी का 1, निजी सहायक के 3 पद हैं।

पात्रता की जानकारी

उम्मीदवारों को संबंधित पद की शैक्षणिक योग्यता, अनुभव और पात्रता की विस्तृत शर्तें आधिकारिक विज्ञापन www.nhrc.nic.in में है. आवेदन प्राप्त करने की अंतिम तारीख रोजगार समाचार के विज्ञापन के प्रकाशन के 45 वें दिन पढ़ने वाली तारीख होगी. यह विज्ञापन रोजगार समाचार के 8-14 अगस्त 2026 अंक में प्रकाशित हुआ है.


Share This Article