NICNIC
Share This Article

रायपुर, 03 सितंबर / ETrendingIndia / राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC) ने वैज्ञानिक/तकनीकी सहायक ‘A’ के पदों पर सीधी भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं।

वेतन स्तर-6 (₹35,400–₹1,12,400) के इन पदों के लिए संबंधित शैक्षणिक योग्यता के साथ GATE 2024, 2025 या 2026 का वैध स्कोर रखने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकेंगे।

इन विषयों में होगी भर्ती

कंप्यूटर साइंस एवं सूचना प्रौद्योगिकी (CS)

इलेक्ट्रॉनिक्स एवं कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग (EC)

डेटा साइंस एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (DA)

कहां मिलेगी पूरी जानकारी?

भर्ती का विस्तृत विज्ञापन और आवेदन से जुड़ी सभी जानकारियां NIC की आधिकारिक भर्ती वेबसाइट पर उपलब्ध होंगी। भर्ती प्रक्रिया में किसी भी बदलाव, संशोधन या परिशिष्ट की सूचना भी केवल इसी वेबसाइट पर जारी की जाएगी। आधिकारिक वेबसाइट:https:// recruitment.nic.in है.


Share This Article