Nikki Rathore
Nikki Rathore
Share This Article

रायपुर 2 मार्च 2026/ ETrendingIndia / Nikki Rathore, a young officer from Sehore, has been appointed as the Deputy Director of My Bharat./ निक्की राठौर डिप्टी डायरेक्टर , भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के अंतर्गत कार्यरत माय भारत सीहोर की जिला युवा अधिकारी निक्की राठौर को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए पदोन्नत किया गया है। अब वे माय भारत में उप निदेशक के महत्वपूर्ण पद पर अपनी सेवाएँ देंगी।

अपनी कर्मठता और लगनशीलता के लिए पहचानी जाने वाली निक्की राठौर ने अपने कार्यकाल में हमेशा बेहतरीन परिणाम दिए हैं। उनकी युवाओं के प्रति सकारात्मक सोच और युवा तथा सामाजिक विकास की सशक्त विचारधारा ने क्षेत्र के युवाओं को राष्ट्र निर्माण की दिशा में प्रेरित करने का कार्य किया है।

निक्की राठौर ने मध्य प्रदेश के कई प्रमुख जिलों में जमीनी स्तर पर कार्य किया है। उन्होंने सीहोर सहित भोपाल, विदिशा, नर्मदापुरम आदि जिलों में एक सफल युवा अधिकारी के रूप में कार्य करते हुए अपनी प्रशासनिक क्षमता और दूरदर्शिता का परिचय दिया है।

इन जिलों में उनके द्वारा चलाए गए युवा सशक्तिकरण और जागरूकता अभियानों की व्यापक सराहना होती रही है। इस उपलब्धि और पदोन्नति पर विभाग के अधिकारीयों, हिताय के संस्थापक उमेश, सीहोर के युवाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और गणमान्य नागरिकों ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ प्रेषित की हैं।