Share This Article रायपुर, 16 जुलाई 2026/ ETrendingIndia / Recruitment for various positions in NIOS, online applications invited / राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान (एनआईओएस) ने विभिन्न समूह ‘क’, ‘ख’ और ‘ग’ के पदों पर भर्ती के लिए सांकेतिक रिक्ति अधिसूचना जारी की है। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी निर्धारित प्रारूप में ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती प्रतिनियुक्ति (Deputation) के आधार पर की जाएगी। मुख्य पद सहायक निदेशक (शैक्षिक) – 3 पद शैक्षिक अधिकारी (हिंदी) – 1 पद पुस्तकालयाध्यक्ष – 1 पद अनुभाग अधिकारी – 14 पद सहायक लेखा परीक्षा अधिकारी – 1 पद सहायक – 14 पद उपनिदेशक (लेखा) – 1 पद वेतनमान भर्ती के पद लेवल-4 से लेवल-12 तक के वेतनमान (₹25,500 से ₹2,09,200) में हैं। आवेदन प्रक्रिया सभी आवेदन केवल ऑनलाइन स्वीकार किए जाएंगे। ऑफलाइन आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा। आवेदन एनआईओएस की आधिकारिक वेबसाइट www.nios.ac.in के माध्यम से किए जा सकते हैं। महत्वपूर्ण जानकारी भर्ती एनआईओएस मुख्यालय तथा देशभर के 20 क्षेत्रीय केंद्रों के लिए है। आवेदन करते समय अभ्यर्थियों को पदस्थापन के लिए अपनी पसंद के तीन विकल्प देने होंगे। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि रोजगार समाचार में विज्ञापन प्रकाशित होने की तिथि से 30 दिन तक निर्धारित की गई है। यह विज्ञापन रोजगार समाचार के 4-10जुलाई 2026 अंक में प्रकाशित हुआ है। Share This Article Post navigation CMERI में टेक्नीशियन के 27 पदों पर भर्ती, 3 अगस्त तक करें आवेदन NCISM में प्रतिनियुक्ति पर भर्ती, विभिन्न पदों के लिए आवेदन आमंत्रित