Share This Article

रायपुर, 24 नवंबर 2026/ ETrendingIndia / राष्ट्रीय औषधीय शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (NIPER), अहमदाबाद ने गैर-शैक्षणिक पदों पर नियमित भर्ती के लिए भारतीय नागरिकों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं।

इस भर्ती के तहत विभिन्न पदों पर अखिल भारतीय स्तर पर खुली प्रतियोगिता के माध्यम से चयन किया जाएगा।

इन पदों पर होगी भर्ती

विज्ञापन के अनुसार पदों का विवरण इस प्रकार है।

  • सिस्टम इंजीनियर – 1 पद
  • जनसंपर्क अधिकारी – 1 पद
  • लेखाकार – 2 पद
  • कनिष्ठ हिंदी अनुवादक – 1 पद
  • कनिष्ठ तकनीकी सहायक –1 पद

27 से 40 वर्ष तक आयु सीमा

पद के अनुसार अधिकतम आयु सीमा 27 से 40 वर्ष निर्धारित की गई है। भर्ती में आरक्षण संबंधी प्रावधान भी लागू होंगे। वेतनमान सातवें वेतन आयोग के निर्धारित स्तर के अनुसार मिलेगा।

आवेदन की महत्वपूर्ण तिथियां

ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि रोजगार समाचार में विज्ञापन प्रकाशित होने के 30 दिन बाद तक निर्धारित की गई है। रोजगार समाचार में यह विज्ञापन21-27 नवम्बर 2026 के अंक में प्रकाशित हुआ है।वहीं, आवेदन की हार्ड कॉपी ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि के सात दिन के भीतर संस्थान पहुंचनी चाहिए।

यहां देखें पूरी जानकारी

इच्छुक अभ्यर्थी पात्रता, शैक्षणिक योग्यता, वेतनमान और आवेदन प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी के लिए संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट www.niperahm.ac.in पर जाएं। भर्ती से संबंधित संशोधन और शुद्धिपत्र भी इसी वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे।


Share This Article
Advertisement Carousel