Share This Article

रायपुर, 24 नवंबर 2026/ ETrendingIndia / राष्ट्रीय लघु उद्योग निगम (NSIC), भारत सरकार के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय के अंतर्गत संचालित तकनीकी सेवा केंद्र ने रोजगारपरक तकनीकी पाठ्यक्रमों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।

इन पाठ्यक्रमों के माध्यम से युवाओं को डिजाइनिंग, इंजीनियरिंग, सीएनसी टेक्नोलॉजी और कंप्यूटर आधारित तकनीकी कार्यों का प्रशिक्षण दिया जाएगा।

कोर्स की अवधि एक माह से 13 माह तक है और फीस 5 हजार से 70 हजार रुपये तक निर्धारित है।

17 तरह के तकनीकी कोर्स उपलब्ध

प्रमुख पाठ्यक्रमों में इंटीरियर एवं आर्किटेक्चर डिजाइन में पोस्ट डिप्लोमा (13 माह, ₹70 हजार), रिवर्स इंजीनियरिंग (6 माह, ₹40 हजार), भवन सूचना मॉडलिंग में डिप्लोमा (7 माह, ₹30 हजार) और एमईपीएफ डिजाइन (6 माह, ₹40 हजार) शामिल हैं।

इसके अलावा सीएनसी टेक्नोलॉजी (₹25 हजार), सीएडी के साथ इंजीनियरिंग ड्राइंग (₹10 हजार), सीएडी (टूडी और थ्री डी टूल)15 हजार, सीएनसी प्रोग्रामिंग एवं ऑपरेशन (₹12 हजार), सॉलिडवर्क्स के साथ सीएडी (₹15 हजार), रेविट आर्किटेक्चर (₹16 हजार) और मोल्ड डिजाइन (₹8 हजार) जैसे विविध कोर्स भी उपलब्ध हैं।

5 हजार रुपये से शुरू प्रशिक्षण

युवाओं के लिए ऑटोकैड आधारित सीएडी, STAAD प्रो., सीएई एवं सीएफडी सहित कई तकनीकी पाठ्यक्रम भी रखे गए हैं। इनकी अवधि एक से दो माह है।

कौन कर सकता है आवेदन?

कुछ पाठ्यक्रमों के लिए न्यूनतम योग्यता 10वीं पास है, जबकि विशेष तकनीकी पाठ्यक्रमों में संबंधित डिप्लोमा, डिग्री या आईटीआई उत्तीर्ण एवं अध्ययनरत विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं।
अधिक जानकारी के लिए संस्था की वेबसाइटwww.nsic.co.in से विस्तार से जानकारी प्राप्त की जा सकती है.


Share This Article
Advertisement Carousel