NITC Delhi Admission 2026
NITC Delhi Admission 2026
Share This Article

रायपुर 17 जून 2026/ ETrendingIndia / राष्ट्रीय औद्योगिक प्रशिक्षण केंद्र (NITC), नई दिल्ली ने NITC Delhi Admission 2026 के तहत स्वास्थ्य एवं पैरामेडिकल क्षेत्र के विभिन्न कोर्सों में प्रवेश के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।

यह प्रवेश डीजीटी (DGT) की क्राफ्ट्समैन ट्रेनिंग स्कीम (CTS) के अंतर्गत आयोजित किया जा रहा है।

किन कोर्सों में मिलेगा प्रवेश

NITC Delhi Admission 2026 के तहत रेडियोलॉजी टेक्नीशियन(40 सीट), फिजियोथेरेपी टेक्नीशियन(40 सीट), डेंटल लैब टेक्नीशियन (40 सीट), और हेल्थ सेनेटरी इंस्पेक्टर कोर्स (144 सीट),में प्रवेश दिया जाएगा।

योग्यता, चयन प्रक्रिया और आवेदन शुल्क

प्रवेश ‘पहले आओ, पहले पाओ’ के आधार पर दिए जाएंगे. हालांकि किसी प्रकार की प्रवेश परीक्षा आयोजित नहीं की जाएगी।

आवेदन शुल्क 500 रुपये निर्धारित किया गया है।

अंतिम तिथि

आवेदन की अंतिम तिथि 30 जून 2026 है। इस संबंध में संस्था की वेबसाइट www.nitcindia.com का अवलोकन किया जाता है.