NRIDA
NRIDA
Share This Article

रायपुर, 31 जुलाई / ETrendingIndia / ग्रामीण विकास मंत्रालय के अधीन राष्ट्रीय ग्रामीण अवसंरचना विकास अभिकरण (NRIDA) ने विभिन्न पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी किया है। यह भर्ती प्रतिनियुक्ति तथा संविदा के आधार पर की जाएगी।

किन पदों पर होगी भर्ती?

कुल 9 रिक्त पदों पर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इनमें निदेशक (वित्त एवं प्रशासन) का 1 पद, निदेशक (परियोजना/तकनीकी) का 1 पद, संयुक्त निदेशक (परियोजना/तकनीकी) के 4 पद, उप निदेशक (परियोजना/तकनीकी) के 2 पद तथा सहायक निदेशक (वित्त एवं प्रशासन) का 1 पद शामिल है।

आवेदन कैसे करें और अंतिम तिथि क्या है?

उम्मीदवार NRIDA भर्ती के लिए निर्धारित आवेदन पत्र भरकर ईमेल के माध्यम से [email protected],in आवश्यक दस्तावेजों के साथ आवेदन भेज सकते हैं।

विज्ञापन प्रकाशित होने की तिथि से 45 दिनों के भीतर आवेदन जमा करना अनिवार्य है। यह विज्ञापन रोजगार समाचार के 18-24 जुलाई 2026 अंक में प्रकाशित हुआ है.

उम्मीदवार पात्रता, अनुभव, आवेदन प्रारूप और अन्य दिशा-निर्देश NRIDA भर्ती की आधिकारिक वेबसाइट https://nrida.dord.gov.in पर देख सकते हैं।