Share This Article रायपुर, 23 अगस्त 2026/ ETrendingIndia / एनटीपीसी लिमिटेड ने E4 ग्रेड में उप प्रबंधक (Deputy Manager) के 135 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इनमें इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स/इंस्ट्रूमेंटेशन (C&I) के पद शामिल हैं। संबंधित क्षेत्र में इंजीनियरिंग डिग्री और अनुभव रखने वाले अभ्यर्थी 26 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। किस विभाग में कितने पद? इलेक्ट्रिकल: 40 पदमैकेनिकल: 55 पदC&I: 40 पदकुल 135 पद योग्यता और अनुभव अभ्यर्थी के पास संबंधित इंजीनियरिंग शाखा में मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से कम से कम 60% अंकों के साथ बीई/बीटेक डिग्री होनी चाहिए। संबंधित क्षेत्र में कम से कम 10 वर्ष का अनुभव भी जरूरी है। उम्र और वेतन अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष निर्धारित है। चयनित उम्मीदवारों को E4 ग्रेड में ₹70,000 से ₹2,00,000 प्रतिमाह के वेतनमान में नियुक्ति दी जाएगी। आवेदन शुल्क सामान्य, EWS और OBC वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए ₹500 आवेदन शुल्क निर्धारित है। SC/ST/PwBD/ भूतपूर्व सैनिकों और महिला अभ्यर्थियों को शुल्क से छूट दी गई है। कहां करें आवेदन? इच्छुक अभ्यर्थी NTPC की आधिकारिक वेबसाइट careers.ntpc.co.in या ntpc.co.in के कैरियर अनुभाग के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने से पहले भर्ती विज्ञापन में दी गई योग्यता, अनुभव, आरक्षण और दस्तावेज संबंधी शर्तों को जरूर पढ़ें। Share This Article Post navigation आयकर विभाग में खिलाड़ियों के लिए 85 पदों पर भर्ती, 15 सितंबर तक करें आवेदन बीरबल साहनी पुराविज्ञान संस्थान में वैज्ञानिक ‘बी’ के 19 पदों पर भर्ती, ऑनलाइन आवेदन शुरू