Share This Article रायपुर, 14 नवंबर 2026 / ETrendingIndia / दुनिया की दिग्गज अमेरिकी चिप निर्माता कंपनी एनवीडिया (NVIDIA) में बड़ा नेतृत्व परिवर्तन हुआ है। कंपनी के सह-संस्थापक और 33 वर्षों से सीईओ रहे जेन्सेन हुआंग ने तत्काल प्रभाव से अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उनकी जगह कंपनी की मुख्य वित्तीय अधिकारी (CFO) कोलेट क्रेस को अंतरिम सीईओ बनाया गया है। इस घटनाक्रम से अमेरिकी शेयर बाजार में कंपनी के शेयरों में भारी गिरावट दर्ज की गई। विवादों के बीच हुआ इस्तीफा मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, कथित निजी संबंधों और चीन से जुड़े जासूसी विवाद में नाम आने के बाद हुआंग पर दबाव बढ़ गया था। हालांकि, कंपनी ने इस्तीफे की आधिकारिक घोषणा में इसकी वजह स्पष्ट नहीं की है। मामले को लेकर अमेरिकी जांच एजेंसियों की भी दिलचस्पी बढ़ी है। कौन हैं नई अंतरिम CEO? कोलेट क्रेस वर्ष 2013 से एनवीडिया में CFO की जिम्मेदारी संभाल रही हैं। उन्हें कंपनी के वित्तीय प्रबंधन और कारोबार का लंबा अनुभव है। स्थायी सीईओ की नियुक्ति तक वह दोनों पदों की जिम्मेदारी निभाएंगी। शेयरों में भारी गिरावट हुआंग के इस्तीफे की खबर से एनवीडिया के शेयर शुरुआती कारोबार में करीब 12 प्रतिशत तक टूट गए। निवेशकों में कंपनी के भविष्य और एआई उद्योग पर इसके संभावित प्रभाव को लेकर चिंता बढ़ गई है। कंपनी के बोर्ड ने हार्वे सी. जोन्स को पहला बोर्ड चेयरमैन भी नियुक्त किया है। Share This Article Post navigation ताइवान का चीन में विलय होकर रहेगा : जिनपिंग, बोले- इतिहास की धारा को रोकना संभव नहीं ट्रंप की चीन यात्रा और शी जिनपिंग के अमेरिका दौरे पर चर्चा…रूस के साथ त्रिपक्षीय बैठक की भी तैयारी