Share This Article

रायपुर, 14 नवंबर 2026 / ETrendingIndia / चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने एक बार फिर ताइवान के चीन में पुनर्मिलन का संकल्प दोहराया है। उन्होंने इसे चीनी कम्युनिस्ट पार्टी का ऐतिहासिक मिशन बताते हुए शांतिपूर्ण समाधान की वकालत की। साथ ही ‘एक देश, दो प्रणालियां’ नीति के तहत ताइवान के साथ बातचीत की इच्छा जताई।

पुनर्मिलन को बताया ऐतिहासिक मिशन

12 नवंबर को बीजिंग के ग्रेट हॉल ऑफ द पीपल में आयोजित कार्यक्रम में जिनपिंग ने कहा कि इतिहास की धारा को रोका नहीं जा सकता। मातृभूमि का पूर्ण पुनर्मिलन होकर रहेगा और इसे हासिल किया जा सकता है।

‘एक देश, दो प्रणालियां’ का प्रस्ताव

जिनपिंग ने कहा कि चीन शांतिपूर्ण पुनर्मिलन की नीति पर कायम है। इसके लिए वह ताइवान से बातचीत करने को भी तैयार है। हालांकि, बातचीत के लिए उन्होंने ‘एक चीन सिद्धांत’ को आधार बताया।

ताइवान ने किया प्रस्ताव का विरोध

चीन के इस प्रस्ताव को ताइवान की सरकार पहले ही खारिज कर चुकी है। ताइवान का कहना है कि उसकी लोकतांत्रिक व्यवस्था और भविष्य का फैसला वहां की जनता ही करेगी। ताइवान के प्रमुख राजनीतिक दल भी ‘एक देश, दो प्रणालियां’ मॉडल का समर्थन नहीं करते।

जिनपिंग ने यह बयान क्रांतिकारी नेता सन यात-सेन की 160वीं जयंती के अवसर पर दिया।


Share This Article
Advertisement Carousel