रायपुर ,30 जून / ETrendingIndia / “NWDA Recruitment: Recruitment opened for Engineer posts in National Water Development Agency.” राष्ट्रीय जल विकास अभिकरण (NWDA) ने विभिन्न इंजीनियरिंग पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह भर्ती प्रतिनियुक्ति (अल्पकालिक अनुबंध सहित) के आधार पर की जाएगी।
किन पदों पर होगी भर्ती?
उप निदेशक/अधिशासी अभियंता के 7 पद ( तैनाती का संभावित स्थान दिल्ली, ग्वालियर, राजामुंदरी, भोपाल, जयपुर, इंदौर, चेन्नई, बेंगलूर, जम्मू है) तथा अधीक्षण अभियंता के 2 पद ( तैनाती का संभावित स्थान ग्वालियर ,दिल्ली) भरे जाएंगे।
अंतिम तिथि
रोजगार समाचार में विज्ञापन प्रकाशित होने की तिथि से 60 दिनों के भीतर है. यह विज्ञापन रोज़गार समाचार के 20-26 जून 2026 में प्रकाशित हुआ है.
विस्तृत जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट http/www.nwda.gov.in पर उपलब्ध नोटिफिकेशन देख सकते हैं।
