developed Indiadeveloped India
Share This Article

रायपुर, 03 अगस्त 2026/ ETrendingIndia / भिलाई में आयोजित Vidyarambh 2.0 Orientation कार्यक्रम में वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने युवाओं को बड़ा संदेश दिया। उन्होंने कहा कि आने वाला समय केवल डिग्री का नहीं, बल्कि स्किल, व्यक्तित्व, आत्मविश्वास और नवाचार का है।

उन्होंने युवाओं से जीवनभर सीखते रहने, नई तकनीक अपनाने और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया।

डिग्री नहीं, स्किल तय करेगी सफलता

वित्त मंत्री ने कहा कि आज की ज्ञान आधारित अर्थव्यवस्था में केवल डिग्री पर्याप्त नहीं है। युवाओं को नई-नई स्किल सीखनी होंगी और बदलते समय के अनुसार खुद को लगातार अपडेट करना होगा। उन्होंने कहा आने वाले समय में जेन जी भारत की सबसे बड़ी ताकत बनेगी.


Share This Article