Pandit Ravishankar Shukla Award-2026Pandit Ravishankar Shukla Award-2026
Share This Article

रायपुर, 29 सितंबर 2026 / ETrendingIndia / छत्तीसगढ़ शासन ने सामाजिक, आर्थिक एवं शैक्षणिक क्षेत्रों में अभिनव कार्य करने वाले व्यक्ति या संस्था को पंडित रविशंकर शुक्ल सम्मान-2026 देने के लिए प्रविष्टियां आमंत्रित की हैं।

चयनित व्यक्ति/संस्था को 2 लाख रुपये की नगद राशि, सम्मान प्रतीक चिन्ह से युक्त पट्टिका और प्रमाण-पत्र प्रदान किया जाएगा।

12 अक्टूबर तक जमा करनी होगी प्रविष्टि

वर्ष 2026 के लिए छत्तीसगढ़ के एक व्यक्ति या एक संस्था का चयन किया जाएगा। इच्छुक व्यक्ति या संस्था अपनी प्रविष्टि 12 अक्टूबर 2026 को शाम 5.30 बजे तक संबंधित जिले के कलेक्टर के समक्ष प्रस्तुत कर सकते हैं।

सीधे सामान्य प्रशासन विभाग को भेजी गई प्रविष्टियों पर विचार नहीं किया जाएगा।

इन दस्तावेजों की होगी जरूरत

प्रविष्टि के साथ व्यक्ति/संस्था का पूरा परिचय और सामाजिक, आर्थिक एवं शैक्षणिक क्षेत्र में किए गए अभिनव कार्यों की प्रमाण सहित विस्तृत जानकारी देनी होगी।

इसके अलावा—
पूर्व में मिले पुरस्कारों का विवरण।

उत्कृष्ट कार्य और उसके सैद्धांतिक पक्ष से संबंधित प्रकाशित साहित्य की सत्यापित प्रतियां।

प्रख्यात पत्र-पत्रिकाओं या ग्रंथों में प्रकाशित संबंधित सामग्री।

सम्मान के लिए चयन होने पर पुरस्कार ग्रहण करने की लिखित सहमति।

यदि आवेदक राज्य या केंद्र सरकार के किसी विभाग, निगम अथवा मंडल में कार्यरत है तो इसकी स्पष्ट जानकारी।

जूरी करेगी चयन

पुरस्कार के लिए अंतिम चयन राज्य शासन द्वारा नियुक्त निर्णायक मंडल (जूरी) द्वारा किया जाएगा।


Share This Article