Employment fairEmployment fair
Share This Article

रायपुर, 01 अक्टूबर 2026 / ETrendingIndia / छत्तीसगढ़ राज्य के रोजगार विभाग के तत्वावधान में आगामी 5 अक्टूबर सोमवार को रायपुर के साथ- साथ महासमुंद और राजनांदगांव जिले में रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है.

रायपुर में यह रोजगार मेला शासकीय कन्या पॉलिटेक्निक कॉलेज, बैरन बाजार में होगा.

रोजगार मेला में शामिल होने को इच्छुक युवा रोजगार विभाग के वेबसाइट erojgar.cg.gov.in के माध्यम से लाग इन कर पूर्व से अपना पंजीयन करवा सकते हैं.

वेबसाइट के माध्यम से नियोक्ता का नाम, पदनाम, पदों की संख्या, वांछित योग्यता, विषय लिंग, उम्र, वेतनमान और अनुभव आदि की जानकारी प्राप्त की जा सकती है.

रायपुर जिले के पद

रोजगार मेला रायपुर में सांटा टेक्नो प्राइवेट लिमिटेड के मैकेनिकल इंजीनियर के दस पद, मशीन ऑपरेटर के दस पद, फीटर के दस पद, इलेक्ट्रिशियन के दस पद ,वेल्डर के दस पद, हेल्पर के दस पद हैं.

एस एल फाइनेंशियल सर्विस एंड कंसल्टेंसी प्राइवेट लिमिटेड के टेलकालर के पचास पद, सेल्स एग्जिक्यूटिव के तीस पद है.

एल्सर कम्युनिकेशन प्राइवेट लिमिटेड के वायरमेन के दस पद, सेल्स एग्जिक्यूटिव, के पाँच पद, सोलर सिस्टम इंस्टॉलर के 10 पद हैं.

आर एस इंक के एकाउंटेंट के दो, ड्राइवर के दो, सेल्सबॉय के तीन ,कंप्यूटर ऑपरेटर के दो पद हैं.

प्रेंट एनर्जी के बिजनेस एसोसिएट्स के बारह पद हैं.

ईकेमेट एच आर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के लॉजिस्टिक्स /वेयर हाउस सुपरवाइजर के दो सौ पद हैं.

इंडिया हेल्प पॉइंट डॉट कॉम के डिजिटल मार्केटिंग इंटर्न के चालीस पद हैं.

महासमुंद में आयोजित रोजगार मेला में–

मीडिया इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के असेंबली ऑपरेटर के दो सौ पद हैं.

प्रेंट एनर्जी के एरिया सेल्स एग्जिक्यूटिव के पांच पद हैं.

बॉम्बे इंटीग्रेटेड सिक्योरिटी इंडिया लिमिटेड के सिक्योरिटी गार्ड के सौ पद हैं.

एयरटेल पेमेंट बैंक के एकाउंट एग्जिक्यूटिव के इक्कीस पद हैं.

रोजगार मेला का आयोजन राजनांदगांव जिले के जनपद पंचायत छुरिया में होगा.

इस मेले में मेसर्स सेफ इंटेलीजेंट सिक्योरिटी सर्विसेज के सिक्योरिटी गार्ड के बीस पद हैं.

एसबीआई लाइफ के डेवलपमेंट ऑफिसर के आठ पद हैं.

मेसर्स फायर एंड सेफ्टी एंड डिजास्टर मैनेजमेंट इंस्टिट्यूट के सिक्योरिटी गार्ड के पचास पद, फायरमैन के 10 पद, पैकेजिंग स्टाफ के 20 पद, वार्डबॉय के 20 पद हैं.

टैलेंट कॉर्प सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड के अप्रेंटिस ट्रेनी के सौ पद हैं.

आश्रव फाउंडेशन /आश्रव सिक्युरिटी एंड एच आर सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड के सिक्योरिटी गार्ड के पचास पद, सिक्योरिटी सुपरवाइजर के दस पद, केयर टेकर के पचास पद, बेबी शीटर के पचास पद, नर्सिंग असिस्टेंट के पचास पद हैं.


Share This Article