Share This Article रायपुर, 24 अगस्त 2026/ Parking Inspection : राजधानी रायपुर में मुख्य मार्गों पर स्थित व्यावसायिक परिसरों की अब समय-समय पर औचक जांच की जाएगी। नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा ने सभी जोन कमिश्नरों और कार्यपालन अभियंताओं को निर्देश दिए हैं कि वे प्रमुख मार्गों पर स्थित व्यावसायिक परिसरों की भवन अनुज्ञा और पार्किंग व्यवस्था का नियमित रूप से निरीक्षण करें। आयुक्त ने स्पष्ट किया कि सभी व्यवसायिक परिसरों में नियमानुसार नागरिकों की सुविधा के लिए पार्किंग की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाए। मुख्य मार्गों के कमर्शियल परिसरों पर निगम की नजर नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि निगम क्षेत्र के सभी प्रमुख मार्गों पर स्थित व्यवसायिक परिसरों की समय-समय पर अचानक जांच की जाए। जांच के दौरान यह देखा जाएगा कि संबंधित परिसर के पास स्वीकृत भवन अनुज्ञा है या नहीं और निर्माण स्वीकृत नियमों के अनुरूप है या नहीं। इसके साथ ही परिसर में नागरिकों के लिए निर्धारित नियमों के अनुसार पार्किंग की व्यवस्था है या नहीं, इसका भी परीक्षण किया जाएगा। पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश निगम आयुक्त ने अधिकारियों को यह भी सुनिश्चित करने कहा है कि व्यवसायिक परिसरों में आने वाले नागरिकों और ग्राहकों के लिए नियमानुसार पार्किंग की सुविधा उपलब्ध हो। इसका उद्देश्य मुख्य सड़कों पर वाहनों के अनियंत्रित खड़े होने से होने वाली यातायात संबंधी परेशानी को कम करना और नागरिकों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराना है। लालपुर ब्रिज के पास निर्माणाधीन परिसर का निरीक्षण इसी क्रम में नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा ने आज जोन-10 क्षेत्र में लालपुर ब्रिज के पास पोस्ट ऑफिस के समीप निर्माणाधीन व्यवसायिक परिसर का प्रत्यक्ष निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माणाधीन परिसर से संबंधित व्यवस्थाओं और भवन अनुज्ञा से जुड़े पहलुओं का जायजा लिया। इस दौरान नगर निगम के नगर निवेशक आभास मिश्रा, जोन-10 जोन कमिश्नर मोनेश्वर शर्मा, कार्यपालन अभियंता गजाराम कवर, सहायक अभियंता नगर निवेश नितीश झा, जोन-10 सहायक अभियंता सुशील अहीर सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। आगे भी जारी रहेगी औचक जांच नगर निगम के इस निर्देश से राजधानी के मुख्य मार्गों पर स्थित व्यावसायिक परिसरों की पार्किंग और भवन अनुज्ञा व्यवस्था पर निगरानी बढ़ने की संभावना है। निगम अधिकारियों को समय-समय पर निरीक्षण कर नियमानुसार पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए हैं। Share This Article Post navigation CM Sai Drishya Samvad 2026 : तस्वीरों ने ताजा कीं CM साय की पुरानी यादें…! पहली बार विधायक बनने से खेती तक के किस्से सुनाए…‘दृश्य संवाद 2026’ में दिखा खास अंदाज Abandoned Newborn : 10 दिन का नवजात मंदिर के पास लावारिस मिला…! डायल-112 ने समय पर पहुंचकर बचाई जान; अज्ञात की तलाश