Share This Article ETrendingIndia रायपुर/ छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में स्थित बगिया की खूबसूरत वादियों में 28 हेक्टेयर क्षेत्र में विकसित पर्यावरण वाटिका का लोकार्पण मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने किया। इस अनोखी पहल का उद्देश्य प्रकृति संरक्षण को बढ़ावा देना और बच्चों को प्रकृति से जोड़ना है। पर्यावरण वाटिका में कई आकर्षक जोन विकसित किए गए हैं। इसमें औषधीय जोन, तितली जोन, जंगल ट्रेल, योग जोन, एडवेंचर और किड्स प्ले जोन प्रमुख रूप से शामिल हैं। खास बात यह है कि तितली जोन में विभिन्न प्रजातियों की तितलियों के जीवन चक्र को रोचक ढंग से दर्शाया गया है, जिससे बच्चों और पर्यटकों को शैक्षिक अनुभव भी मिलेगा। मोगली एडवेंचर जोन बच्चों के लिए विशेष रूप से डिजाइन किया गया है, जिसमें कमांडो नेट, टायर वॉक जैसे साहसिक गतिविधियाँ शामिल हैं। ये सुविधाएं बच्चों में आत्मविश्वास और उत्साह बढ़ाने में सहायक होंगी। वहीं, योग जोन में लोग प्रकृति की गोद में मानसिक और शारीरिक शांति प्राप्त कर सकेंगे। मुख्यमंत्री ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया और बच्चों को फल व ड्राय फ्रूट्स भी वितरित किए। पर्यावरण वाटिका का लोकार्पण केवल एक परियोजना की शुरुआत नहीं, बल्कि प्रकृति से जुड़ने की दिशा में एक सकारात्मक कदम है। यह पर्यावरण वाटिका न केवल जशपुर के पर्यटन को बढ़ावा देगी, बल्कि स्थानीय लोगों के लिए भी रोजगार और पर्यावरणीय जागरूकता का स्रोत बनेगी। Share This Article Post navigation कर्नाटक हाईकोट ने 6 हफ्ते में बाइक टैक्सी सेवाएं बंद करने का दिया आदेश बच्चों के आधार अपडेट में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान