Pawan Hans Limited
Pawan Hans Limited
Share This Article

रायपुर 16 दिसंबर 2025/ ETrendingIndia / Pawan Hans Limited invites applications for various posts / पवन हंस भर्ती 2026 , पवन हंस लिमिटेड जो भारत सरकार के नागर विमानन मंत्रालय के प्रशासनिक नियंत्रण के अधीन एक प्रमुख केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र का उपक्रम और भारत की सबसे बड़ी हेलीकाप्टर कंपनी है, के द्वारा विभिन्न पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए है.

इसके तहत सहायक प्रबंधक (आईटी),
नेटवर्क सिस्टम ऐडमिनिस्ट्रेटर,
सहायक प्रबंधक (सतर्कता) और संरक्षा प्रबंधक के पद नियमित है.

पवन हंस भर्ती 2026 , इसके अलावा उप सतत उड़ान योग्यता प्रबंधक,सतत उड़ान योग्यता प्रबंधक,
उप गुणवत्ता प्रबंधक, उप प्रमुख उड़ान संरक्षा, अधिकारी (सीपीएमएस), स्टेशन प्रबंधक, आईटी वरिष्ठ परामर्शदाता / परामर्शदाता (उड़ान संरक्षा), वरिष्ठ परामर्शदाता / परामर्शदाता (एयर कंडीशनिंग) और वरिष्ठ परामर्शदाता / परामर्शदाता (एनआईएएसएस) के पद संविदात्मक है.

विस्तृत विज्ञापन और ऑनलाइन आवेदन जमा करने के लिए कंपनी की वेबसाइट पर www.pawanhans.co.in पर ‘करियर’ टैब पर लॉग इन करें। आवेदन 02 जनवरी 2026 तक ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं