Share This Article रायपुर/ ETrendingIndia / Union Minister tied Rakhi to a tree, message of environmental protection / पेड़ बचाओ पर्यावरण बचाओ , केंद्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल के स्मार्ट सिटी पार्क में रक्षाबंधन के अवसर पर पेड़ पर राखी बांधकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि देश की महिलाओं का आर्थिक, शैक्षणिक, सामाजिक और राजनीतिक सशक्तिकरण ही जीवन का मिशन है। श्री चौहान ने कहा कि मैं भोपाल के स्मार्ट सिटी पार्क में कई वर्षों से पेड़ लगा रहा हूं। पेड़ बचाने का अर्थ है पर्यावरण बचाना। पूरे विश्व के लिए यह अहम है। पर्यावरण सुरक्षित रहेगा, तो दुनिया सुरक्षित रहेगी। उन्होंने सभी से आह्वान किया कि रक्षाबंधन के अवसर पर संकल्प लें कि आने वाली पीढियां के लिए धरती सुरक्षित रखने के लिए पेड़ बचाएंगे भी और पेड़ लगाएंगे भी! केंद्रीय मंत्री ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के राष्ट्रहित सर्वोपरि के संकल्प को दोहराते हुए देशवासियों से अपील की कि वे स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा दें और देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में कदम बढ़ाए। Share This Article Post navigation ऑटोमोटिव मिशन प्लान 2047 से भारत को मिलेगी वैश्विक पहचान भारतीय वायु सेना के लिए अविवाहित पुरुष खिलाड़ियोंहेतु अग्निवीर वायु (खेल) की भर्ती