रायपुर 16 दिसंबर 2025/ ETrendingIndia / PHED, Chhattisgarh extends last date for application for selection of apprentices: 31st December / PHED प्रशिक्षु आवेदन तिथि , लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, छत्तीसगढ़ द्वारा संशोधित सूचना जारी कर
प्रशिक्षुओं के चयन हेतु आवेदकों से आवेदन जमा करने की तिथि में वृद्धि की गई है। अब यह आवेदन 31 दिसंबर 2025 तक जमा किये जा सकते है.
उल्लेखनीय है कि शिक्षु प्रशिक्षण मण्डल, मुम्बई के निर्देशानुसार अप्रेंटिश एक्ट 1961 (यथा संशोधित) अंतर्गत बारहवीं बैच हेतु सिविल इंजीनियरिंग, केमिस्ट (रसायन शास्त्र), केमिस्ट (माइक्रोबॉयोलॉजी), एम.बी.ए. एम.सी.ए.. मार्डन ऑफिस मैनेजमेन्ट, 12वी + डीसीए के लिये डिग्री / डिप्लोमाधारी 190 प्रशिक्षुओं के चयन हेतु आवेदकों से 01 वर्षीय प्रशिक्षण हेतु निर्धारित प्रपत्र में ऑनलाईन आवेदन पत्र आमंत्रित किये गये है।
PHED प्रशिक्षु आवेदन तिथि , इच्छुक आवेदकों का https://nats.education.gov.in (nats 2.0) वेबसाइट में रजिस्ट्रेशन होना अनिवार्य है। रजिस्ट्रेशन उपरांत विभागीय वेबसाइट https://phed.cg.gov.in में आवेदन किया जा सकेगा। विज्ञापन, आवेदन पत्र एवं नियम शतों का विस्तृत विवरण विभागीय वेबसाइट में उपलब्ध है।
