PM Awas Yojana
PM Awas Yojana
Share This Article

रायपुर, 09 फरवरी 2026/ ETrendingIndia / PM Awas Yojana: The dream of moving from a leaky, dilapidated house to a proper, sturdy home has finally come true./ PM आवास योजना लाभ , प्रधानमंत्री आवास योजना–ग्रामीण ने देश के लाखों जरूरतमंद परिवारों को सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन की राह दिखाई है। इसी योजना के सहारे छुरिया विकासखंड के वनांचल ग्राम कल्लूटोला निवासी श्री उदेराम साहू ने वर्षों पुरानी परेशानी को पीछे छोड़ते हुए पक्के मकान का सपना साकार किया है।

उनकी यह कहानी संघर्ष, विश्वास और सरकारी योजनाओं के सही क्रियान्वयन की मिसाल है।

असुरक्षित जीवन की यातना से मुक्ति

सीमित आय और कमजोर आर्थिक स्थिति के कारण श्री उदेराम साहू वर्षों तक कच्चे मकान में परिवार सहित रहने को मजबूर थे। बरसात में टपकती छत, दरारों से घिरी दीवारें और हर समय बनी रहने वाली असुरक्षा ने जीवन को कठिन बना रखा था। इन हालातों का असर स्वास्थ्य, बच्चों की पढ़ाई और सामाजिक जीवन पर भी पड़ता था। आंधी, तूफान और भारी बारिश के समय भी अब वे पहले की तरह रातभर नहीं जागते बल्कि चैन की नींद लेते हैं.

योजना से मिला नया आसरा

प्रधानमंत्री आवास योजना–ग्रामीण के तहत श्री साहू को 1 लाख 20 हजार रुपये की वित्तीय सहायता प्राप्त हुई। इस सहायता से उन्होंने गुणवत्तापूर्ण सामग्री का उपयोग कर मजबूत, सुरक्षित और टिकाऊ पक्का मकान बनवाया।

मनरेगा ने दिया सहारा, बिना कर्ज हुआ निर्माण

मकान निर्माण के दौरान मनरेगा योजना के अंतर्गत 90 दिवस की मजदूरी भी मिली। इससे निर्माण अवधि में रोजगार और आय का सहारा मिला और किसी तरह का कर्ज लेने की जरूरत नहीं पड़ी।

स्वच्छ भारत मिशन से बढ़ी गरिमा

स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय निर्माण का लाभ भी परिवार को मिला। इससे स्वच्छता, बेहतर स्वास्थ्य और सम्मानजनक जीवन सुनिश्चित हुआ।

जीवन-शैली में आया बदलाव

पक्का मकान बनने के बाद श्री उदेराम साहू के परिवार की जीवन-शैली में उल्लेखनीय सुधार आया है। परिवार में आत्मविश्वास और सामाजिक सम्मान बढ़ा है।

गरीबों के लिए उम्मीद की किरण

प्रधानमंत्री आवास योजना–ग्रामीण ग्रामीण क्षेत्रों में गरीब परिवारों के जीवन स्तर को स्थायी रूप से ऊपर उठाने की दिशा में एक प्रभावी और सफल पहल बनकर उभरी है। श्री उदेराम साहू की कहानी इस बात का प्रमाण है कि सही योजना और समय पर सहायता से सपने हकीकत बन सकते हैं