Share This Article

रायपुर, 25 नवम्बर 2026/ ETrendingIndia / पारंपरिक खेती के साथ आजीविका के नए साधनों को अपनाकर किसान आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बन रहे हैं।

इसकी एक प्रेरक मिसाल नारायणपुर जिले के ग्राम बेलगांव निवासी किसान श्री नीलकंठ नाग हैं, जिन्होंने मावा मिन मिशन एवं प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना से मिले सहयोग के जरिए मछली पालन को अतिरिक्त आय का मजबूत साधन बनाया है।

आज वे प्रतिवर्ष एक हजार से दो हजार किलोग्राम तक मछली का उत्पादन कर अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत बना रहे हैं।

       मावा मीन (मत्स्य) मिशन और प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना ग्रामीण परिवारों, विशेष रूप से आदिवासी और पिछड़े क्षेत्रों के लोगों के आर्थिक सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता के लिए एक क्रांतिकारी मील का पत्थर साबित हो रहे हैं।

अभियान के तहत वैज्ञानिक और तकनीकी मार्गदर्शन से मछली उत्पादक ग्रामीण प्रतिवर्ष 2.50 लाख रूपए से लेकर 25 लाख रूपए तक का शुद्ध लाभ कमाकर आत्मनिर्भर बन रहे हैं।

योजना के तहत मछुआरों और पारंपरिक मछली पालकों को दुर्घटना बीमा और आजीविका सहायता कवर भी प्रदान किया जाता है।

     अब उनकी आजीविका केवल धान की खेती पर निर्भर नहीं है। आय के नए साधन विकसित होने से परिवार में आर्थिक खुशहाली आने के साथ उनका आत्मविश्वास भी बढ़ा है।


Share This Article
Advertisement Carousel