Share This Article

रायपुर, 25 नवंबर 2026 / ETrendingIndia / सिकल सेल बीमारी से प्रभावित लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए रायपुर में विशेष सामाजिक कल्याण शिविर आयोजित किया गया।

जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की इस पहल के तहत 45 पात्र हितग्राहियों के दिव्यांगता प्रमाण-पत्र बनाए गए। शिविर में मरीजों की स्वास्थ्य जांच कर उन्हें उपचार संबंधी परामर्श भी दिया गया।

स्वास्थ्य जांच और नियमित उपचार पर जोर

कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित शिविर में सिकल सेल प्रभावित लोगों और उनके परिजनों को बीमारी के नियमित उपचार, स्वास्थ्य देखभाल और दिव्यांगता प्रमाण-पत्र बनवाने की प्रक्रिया समझाई गई।

शासन की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देकर पात्र हितग्राहियों को उनका लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया।

यूनिसेफ और एमसीसीआर ट्रस्ट का सहयोग

शिविर के आयोजन में यूनिसेफ और एमसीसीआर ट्रस्ट ने तकनीकी सहयोग प्रदान किया।

इसका उद्देश्य सिकल सेल प्रभावित परिवारों को स्वास्थ्य सेवाओं के साथ सामाजिक सुरक्षा और सरकारी योजनाओं से जोड़ना है।

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी रहे मौजूद

इस अवसर पर सीएमएचओ डॉ. मिथलेश चौधरी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक मनीष मेजरवार, जिला नोडल अधिकारी डॉ. सत्यनारायण पांडे, सिविल सर्जन डॉ. संजय कुमार सहित स्वास्थ्य एवं समाज कल्याण विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, चिरायु दल और सहयोगी संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।


Share This Article
Advertisement Carousel