Share This Article रायपुर / ETrendingIndia / प्रधानमंत्री मोदी के 11 वर्ष , मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री मोदी से भेंट कर कहा कि उनका सान्निध्य ‘विकसित छत्तीसगढ़’ और ‘विकसित भारत’ के संकल्प को साकार करने के लिए एक नई ऊर्जा प्रदान करता है। मुख्यमंत्री ने आज दिल्ली में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को केंद्र सरकार के सफल 11 वर्ष पूर्ण होने पर शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का नेतृत्व नए भारत की आत्मनिर्भरता और सामर्थ्य का प्रतीक है, जिसने वैश्विक मंच पर मां भारती का मान बढ़ाया है। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को अवगत कराया कि छत्तीसगढ़ में उनकी सरकार प्रधानमंत्री मोदी द्वारा दी गई हर गारंटी को पूरी निष्ठा के साथ पूरा कर रही है। राज्य में विकास के कार्यों में अभूतपूर्व प्रगति हो रही है जिसका सकारात्मक परिणाम धरातल पर स्पष्ट रूप से दिख रहा है। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को छत्तीसगढ़ में नक्सल उन्मूलन के लिए चल रही कार्रवाइयों और रणनीति की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बस्तर जैसे नक्सलवाद से प्रभावित क्षेत्रों में अब शांति और सुरक्षा का माहौल बन रहा है और विकास के नए द्वार खुल रहे हैं। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने भी छत्तीसगढ़ के प्रगति की सराहना की। Share This Article Post navigation एनएमडीसी के विभिन्न तकनीकी पदों पर होगी बंपर भर्ती, ऑनलाइन आवेदन 14 जून तक आमंत्रित छत्तीसगढ़ में अब तक 50 कोविड-19 मरीजों की पुष्टि सभी मरीजों में सामान्य लक्षण, घबराने की नहीं है आवश्यकता