Developed IndiaDeveloped India
Share This Article

रायपुर, 02 सितंबर /ETrendingIndia / प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की आर्थिक विकास गति को बनाए रखने के लिए लोगों से स्वदेशी और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने की अपील की है।

उन्होंने कहा कि विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने के लिए गैर-जरूरी विदेश यात्राओं और सोने की खरीद से बचना चाहिए।

साथ ही ‘वोकल फॉर लोकल’ और ‘मेड इन इंडिया’ को जीवन का हिस्सा बनाने पर जोर दिया।

7.8% GDP ग्रोथ पर देशवासियों को बधाई

प्रधानमंत्री ने वित्त वर्ष की पहली तिमाही में GDP में 7.8 प्रतिशत की वृद्धि का उल्लेख करते हुए देशवासियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि इस विकास गति को आगे भी बनाए रखना जरूरी है।

‘वोकल फॉर लोकल’ अपनाने पर जोर

पीएम मोदी ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत के लिए स्वदेशी वस्तुओं को अपनाना और स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देना जरूरी है। उन्होंने लोगों से ‘मेड इन इंडिया’ के मंत्र को अपने जीवन में उतारने की अपील की।

विदेश में शादी और गैर-जरूरी यात्रा से बचें

प्रधानमंत्री ने कहा कि घूमने-फिरने के लिए विदेश जाने से बचना चाहिए। उन्होंने शादियां भी विदेश में आयोजित न करने की अपील की, ताकि देश का पैसा देश में ही रहे और घरेलू अर्थव्यवस्था को मजबूती मिले।

सोना खरीदने को लेकर भी दी सलाह

पीएम मोदी ने कहा कि जरूरत न हो तो सोना भी नहीं खरीदना चाहिए। उनका जोर घरेलू बचत और खर्च को देश की अर्थव्यवस्था से जोड़ने पर रहा।

युवा पीढ़ी को विकसित भारत सौंपने का लक्ष्य

प्रधानमंत्री ने विश्वास जताया कि आज की पीढ़ी अपने परिश्रम से युवाओं के सपनों को साकार कर सकती है और आजादी के 100 वर्ष पूरे होने तक देश को विकसित भारत के रूप में आगे बढ़ाया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि सरकार की नीति और नीयत स्पष्ट है तथा देशवासियों का परिश्रम भारत को नई ऊंचाइयों तक ले जा रहा है।


Share This Article