PM Employment Generation Programme
PM Employment Generation Programme
Share This Article

रायपुर, 23 दिसम्बर 2025/ ETrendingIndia / PM Employment Generation Programme: Food processing startup Upesh Sidar becomes millionaire entrepreneur/ पीएम रोजगार सृजन कार्यक्रम , कहते हैं कि सही मार्गदर्शन और दृढ़ संकल्प हो, तो सीमित संसाधन भी सफलता की राह नहीं रोक पाते। ऐसी ही प्रेरणादायी कहानी है जिला सक्ती के विकासखंड सक्ती अंतर्गत ग्राम जुनवानी निवासी श्री उपेश कुमार सिदार की, जिन्होंने प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (पीएमईजीपी) का लाभ लेकर अपने सपनों को साकार किया और आज लखपति उद्यमी बन चुके हैं।

मध्यमवर्गीय परिवार से आने वाले उपेश कुमार सिदार ने कठिन परिस्थितियों के बावजूद वाणिज्य विषय में स्नातकोत्तर तक शिक्षा प्राप्त की। पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने स्वयं का व्यवसाय शुरू करने का सपना देखा, लेकिन आर्थिक संसाधनों की कमी बड़ी बाधा थी।

पीएम रोजगार सृजन कार्यक्रम , इसी बीच उन्हें जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र, सक्ती से पीएमईजीपी योजना की जानकारी मिली. अधिकारियों के मार्गदर्शन में उन्होंने राइस पफ्ड (फूड प्रोसेसिंग) उद्योग का प्रोजेक्ट तैयार किया।

करीब 30.42 लाख रुपए की परियोजना के लिए बैंक ऑफ बड़ौदा, सक्ती से 28.90 लाख रुपए का ऋण स्वीकृत हुआ, वहीं योजना अंतर्गत 10.64 लाख रुपए से अधिक का अनुदान भी मिला। इस सहयोग से उनका उद्योग साकार हो सका।

आज ग्राम डड़ई में स्थापित उनका फूड प्रोसेसिंग यूनिट सफलतापूर्वक चल रहा है, जिससे 9 स्थानीय युवाओं को रोजगार मिल रहा है। उपेश कुमार सिदार को अब हर माह लगभग एक लाख रुपए की आय हो रही है।