रायपुर 24 फरवरी 2026/ ETrendingIndia / PM Surya Ghar Yojana: Rooftop solar installed in 30 lakh houses / पीएम सूर्य घर योजना सोलर , प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पीएम सूर्य घर योजना के तहत देश के 30 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने की उपलब्धि पर खुशी जताई है। उन्होंने इसे भारत की स्वच्छ ऊर्जा की दिशा में एक बड़ी सफलता बताया।
प्रधानमंत्री ने योजना का लाभ लेने वाले सभी लोगों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि रूफटॉप सोलर अपनाने से लोगों को बिजली बिल में बचत हो रही है, पर्यावरण को फायदा मिल रहा है और देश ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बन रहा है।
उन्होंने यह भी कहा कि यह योजना ऊर्जा आत्मनिर्भर और पर्यावरण अनुकूल भारत के निर्माण की दिशा में सरकार का अहम कदम है।
