POWERGRIDPOWERGRID
Share This Article

रायपुर, 03 सितंबर / ETrendingIndia / पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (POWERGRID) ने प्रशिक्षुता अधिनियम, 1961 के तहत वर्ष 2026-27 के लिए एक वर्षीय अप्रेंटिसशिप प्रशिक्षण हेतु पात्र अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं।

विभिन्न ट्रेडों और देशभर की पावरग्रिड स्थापनाओं में प्रशिक्षण के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 10 सितंबर 2026 है।

📝 आवेदन के लिए दो चरण जरूरी

चरण 1: अभ्यर्थियों को पहले NATS Apprenticeship Portal https://nats.education.gov.in पर पंजीकरण करना होगा।

चरण 2: NATS पर पंजीकरण के बाद पावरग्रिड की आधिकारिक वेबसाइट www.powergrid.in के करियर सेक्शन में जाकर ऑनलाइन आवेदन करना अनिवार्य है।

राज्य और ट्रेड के अनुसार उपलब्ध प्रशिक्षण स्लॉट देखकर संबंधित दस्तावेजों के साथ आवेदन करना होगा।

प्रशिक्षण के बाद नौकरी की गारंटी नहीं

यह एक वर्ष का प्रशिक्षुता प्रशिक्षण है। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद पावरग्रिड में स्थायी या अन्य रोजगार पाने का कोई दावा मान्य नहीं होगा।


Share This Article