Bastar Dussehra Bastar Dussehra
Share This Article

रायपुर, 28 सितंबर 2026 / ETrendingIndia / विश्वप्रसिद्ध एवं लंबे समय तक चलने वाले बस्तर दशहरा की तैयारियां इन दिनों बस्तर में जोरों पर हैं। इसी क्रम में केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने आज नई दिल्ली में महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु से आत्मीय भेंट कर उन्हें बस्तर दशहरा में पधारने हेतु सादर आमंत्रित किया।

इस अवसर पर पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल, बस्तर सांसद श्री महेश कश्यप तथा पर्यटन एवं संस्कृति विभाग के सचिव श्री एस. भारतीदासन उपस्थित रहे।

प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रपति महोदया को बस्तर दशहरा की विशिष्ट परंपराओं, जनजातीय संस्कृति और आयोजन के सांस्कृतिक महत्व से अवगत कराया तथा समारोह में शामिल होने का निमंत्रण दिया।

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने आमंत्रण पर सकारात्मक प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वे “जरूर प्रयास करेंगी।”

श्री तोखन साहू ने कहा कि बस्तर दशहरा छत्तीसगढ़ की समृद्ध जनजातीय संस्कृति, लोकआस्था और सदियों पुरानी परंपराओं का जीवंत उत्सव है।

इसकी विशिष्ट परंपराएं और लंबे समय तक चलने वाला स्वरूप इसे देश-दुनिया में विशेष पहचान प्रदान करते हैं। आयोजन को लेकर बस्तर में तैयारियां उत्साह और परंपरागत उल्लास के साथ जारी हैं।


Share This Article