Share This Article रायपुर 29 मई 2026/ ETrendingIndia / Applications invited for various contractual posts under Women and Child Development Department in Raigad district / रायगढ़ संविदा भर्ती 2026 , रायगढ़ जिले में महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत मिशन वात्सल्य योजना में विभिन्न संविदा पदों पर भर्ती निकाली गई है। जिला बाल संरक्षण इकाई, बाल संप्रेषण गृह और चाइल्ड हेल्प लाइन में रिक्त पदों के लिए 10 जून 2026 तक आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। जारी विज्ञापन के अनुसार डाटा एनालिस्ट, सामाजिक कार्यकर्ता, आउटरीच वर्कर, रसोइया, काउंसलर तथा चाइल्ड हेल्पलाइन सुपरवाइजर के पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों के लिए मासिक वेतन 9,930 रुपये से लेकर 25 हजार रुपये तक निर्धारित किया गया है। भर्ती संबंधी विस्तृत जानकारी कार्यालय के सूचना पटल तथा रायगढ़ जिले की वेबसाइट www.rsigarh.gov.in पर उपलब्ध कराई गई है। Share This Article Post navigation कटे होंठ और तालु के इलाज के लिए स्माइल ट्रेन की निःशुल्क सेवा Waste Management : रायपुर नगर निगम का बड़ा एक्शन…! अब बड़े कचरा उत्पादकों की होगी निगरानी…100 KG से ज्यादा कचरा तो तुरंत भरना होगा गूगल फॉर्म…नियम नहीं माना तो कार्रवाई तय