Smile train free service
Smile train free service
Share This Article

रायपुर 29 मई 2026/ ETrendingIndia / Smile train free service to treat severed lips and palate / स्माइल ट्रेन फ्री सर्जरी , कटे होंठ और तालु से पीड़ित बच्चों एवं मरीजों के लिए स्माइल ट्रेन एनजीओ द्वारा निःशुल्क इलाज और सर्जरी की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।

संस्था के सहयोग से छत्तीसगढ़ के कई अस्पतालों में मुफ्त ऑपरेशन किए जा रहे हैं।

स्माइल ट्रेन ने बताया कि कटे होंठ और तालु की समस्या से पीड़ित मरीजों का इलाज पूरी तरह नि:शुल्क किया जाता है, ताकि आर्थिक रूप से कमजोर परिवार भी बेहतर चिकित्सा सुविधा प्राप्त कर सकें।

संस्था का उद्देश्य बच्चों को सामान्य जीवन देने के साथ उनके आत्मविश्वास को बढ़ाना है।

राज्य में बिलासपुर और रायपुर के चयनित अस्पतालों में स्माइल ट्रेन के सहयोग से सर्जरी की सुविधा उपलब्ध है। बिलासपुर के लाडिकार हॉस्पिटल में इलाज के लिए 9131257728 नंबर पर संपर्क किया जा सकता है।

वहीं रायपुर के काल्डा प्लास्टिक एवं कॉस्मेटिक सर्जरी सेंटर के लिए 8319213141 तथा मेडिशाइन हेल्थ केयर एंड रिसर्च प्राइवेट लिमिटेड के लिए 9981992340 नंबर जारी किया गया है।

अधिक जानकारी और सहायता के लिए स्माइल ट्रेन का टोल-फ्री नंबर 1800 103 8301 भी जारी किया गया है।

संस्था ने लोगों से अपील की है कि कटे होंठ और तालु की समस्या को छिपाने के बजाय समय पर इलाज कराएं, क्योंकि आधुनिक सर्जरी से इसका सफल उपचार संभव है।