रेलवे भर्ती अभियान 2025
रेलवे भर्ती अभियान 2025

रायपुर / ETrendingIndia / Large scale recruitment drive in railways: 9,000 jobs given in first quarter/ रेलवे भर्ती अभियान 2025 , रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने नवंबर 2024 से अब तक 55197 रिक्तियों वाली सात विभिन्न अधिसूचनाओं जारी की है।

1.86 करोड़ से अधिक अभ्यर्थियों के लिए कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) आयोजित किया गया हैं।

इससे रेलवे भर्ती बोर्ड वित्तीय वर्ष 2025-26 में 50,000 से अधिक अभ्यर्थियों को नियुक्तियां प्रदान कर सकेगा।

रेलवे भर्ती अभियान 2025 , इस वित्तीय वर्ष की पहली तिमाही में रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा 9000 से अधिक नियुक्तियां की जा चुकी हैं।

रेलवे भर्ती बोर्ड ने हाल ही में अभ्यर्थियों के निवास स्थान के नजदीकी परीक्षा केंद्र आवंटित करने की पहल की है, जिसमें महिला और दिव्यांग उम्मीदवारों को विशेष प्राथमिकता दी गई है।

आरआरबी द्वारा प्रकाशित वार्षिक कैलेंडर के अनुसार 2024 से 1लाख 08 हजार 324 रिक्तियों के लिए बारह अधिसूचनाएं पहले ही जारी की जा चुकी हैं, अगले वित्तीय वर्ष 2026-27 में 50,000 से अधिक नियुक्तियां की जाएंगी।

इन परीक्षाओं में अभ्यर्थियों की पहचान प्रमाणित करने के लिए ई-केवाईसी आधारित आधार प्रमाणीकरण का उपयोग किया गया है।

इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के माध्यम से नकल करने की गुंजाइश को खत्म करने के लिए अब आरआरबी के सभी परीक्षा केंद्रों पर शत-प्रतिशत जैमर लगाए जा रहे हैं।