Section Controller in Railway Section Controller in Railway
Share This Article

रायपुर,15 जुलाई 2026/ ETrendingIndia / “Recruitment for 119 posts of Section Controller in Railway, applications start from July 15” रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने केंद्रीयकृत रोजगार सूचना (सीईएन) संख्या 03/2026 के तहत सेक्शन कंट्रोलर के पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं।

इच्छुक अभ्यर्थी 15 जुलाई 2026 से आवेदन कर सकेंगे। आवेदन की अंतिम तिथि 14 अगस्त 2026 (रात 11:59 बजे) निर्धारित की गई है।

पद और वेतन

भर्ती सेक्शन कंट्रोलर के 119 पदों के लिए होगी। यह पद 7वें वेतन आयोग के लेवल-6 के अंतर्गत है, जिसमें प्रारंभिक वेतन 35,400 रुपये होगा।

आयु और योग्यता

आवेदकों की आयु 1 जुलाई 2026 को 20 से 33 वर्ष के बीच होनी चाहिए। शैक्षणिक योग्यता और अन्य पात्रता की जानकारी विस्तृत अधिसूचना में दी गई है।
केवल ऑनलाइन आवेदन
रेलवे भर्ती बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि आवेदन सिर्फ ऑनलाइन माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे।


Share This Article