Share This Article रायपुर, 16 अगस्त 2026/ Railway Water Quality : रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों को मिलने वाले पीने के पानी की गुणवत्ता को लेकर CAG की रिपोर्ट ने गंभीर सवाल खड़े किए हैं। रिपोर्ट के अनुसार, देशभर के 512 गैर-उपनगरीय रेलवे स्टेशनों की जांच के दौरान 8 स्टेशनों के वॉटर कूलर से लिए गए पानी के नमूनों में E. coli बैक्टीरिया पाया गया। CAG के मुताबिक, E. coli की पुष्टि कोयंबटूर और पालक्काड जंक्शन, हैदराबाद, छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (CSMT), भिवंडी रोड, कल्याण, लोनावला और मधुपुर स्टेशनों पर लिए गए पानी के नमूनों में हुई। 59 स्टेशनों पर पानी की जांच में भी कमी ऑडिट में पानी की गुणवत्ता की नियमित जांच को लेकर भी खामियां सामने आई हैं। रिपोर्ट के मुताबिक कई स्टेशनों पर निर्धारित परीक्षण और निगरानी के प्रोटोकॉल का पालन नहीं किया गया। CAG ने रेलवे को पीने के पानी की व्यापक और नियमित जांच सुनिश्चित करने की सिफारिश की है। 458 स्टेशनों पर जरूरी सुविधाएं मानक से कम CAG की रिपोर्ट में सिर्फ पानी ही नहीं, बल्कि यात्रियों के लिए उपलब्ध Minimum Essential Amenities (MEA) को लेकर भी कमियां सामने आईं। ऑडिट किए गए 512 स्टेशनों में से 458 स्टेशन निर्धारित न्यूनतम सुविधाओं के मानकों पर खरे नहीं उतरे। इनमें पानी, शौचालय, बैठने की व्यवस्था और अन्य यात्री सुविधाएं शामिल हैं। रिपोर्ट के अनुसार 2,035 स्टेशनों पर पानी के नल, 201 स्टेशनों पर लैट्रिन और 403 स्टेशनों पर यूरिनल की उपलब्धता में भी कमी दर्ज की गई है। CAG ने रेलवे से पानी की सप्लाई व्यवस्था की नियमित जांच और Uniform Drinking Water Quality Protocol के तहत सभी जरूरी मानकों की जांच सुनिश्चित करने को कहा है। Share This Article Post navigation Independence Day 2026 : लाल किले से PM मोदी का बड़ा ऐलान…! 1 करोड़ युवाओं को AI ट्रेनिंग…छात्रों के लिए शुरू होगी ऑनलाइन कोचिंग