रायपुर, 28 मई 2026/ ETrendingIndia / Raipur Art Exhibition 2026: The unique world of colors decorated in Raipur…! Painting exhibition of 3 veteran artists from May 29 /Raipur Art Exhibition 2026 : राजधानी रायपुर में कला प्रेमियों के लिए खास आयोजन होने जा रहा है। शहर स्थित चाणक्य अकादमी, रायपुर एम्स के पीछे आयोजित वार्षिक चित्रकला एवं कला प्रदर्शनी में प्रदेश के तीन चर्चित कलाकार अपनी बेहतरीन कलाकृतियों का प्रदर्शन करेंगे।
इस तीन दिवसीय प्रदर्शनी में कला शिक्षक विद्या सोनी, भिलाई स्टील प्लांट के कर्मी एवं कलाकार उमाकांत ठाकुर और प्रसिद्ध क्यूरेटर व शिल्पकार राजेंद्र सुनगारिया की पेंटिंग्स और कलाकृतियां आकर्षण का केंद्र रहेंगी।
29 मई से शुरू होगा कला महोत्सव
यह विशेष कला प्रदर्शनी 29, 30 और 31 मई तक आयोजित होगी। इसके बाद छत्तीसगढ़ शासन संस्कृति विभाग द्वारा आयोजित प्रदर्शनी में भी ये तीनों कलाकार हिस्सा लेंगे, जहां उनकी कलाकृतियां 1 जून से 12 जून तक घड़ी चौक रायपुर में प्रदर्शित की जाएंगी।
प्रकृति और संस्कृति के रंगों से सजेगी प्रदर्शनी
नया रायपुर आर्ट क्लब की सदस्य विद्या सोनी पिछले तीन दशकों से कला क्षेत्र में सक्रिय हैं और प्रकृति आधारित चित्रों के लिए जानी जाती हैं। वहीं भिलाई इस्पात संयंत्र में कार्यरत उमाकांत ठाकुर अपनी रचनात्मक शैली और प्रकृति विषयक चित्रों के कारण कला जगत में पहचान बना चुके हैं। राज्य के प्रसिद्ध क्यूरेटर और शिल्पकार राजेंद्र सुनगारिया अपनी सांस्कृतिक कला शैली और अनूठी कलाकृतियों के लिए खास पहचान रखते हैं।
इन तीनों कलाकारों की पेंटिंग्स पहले भी रायपुर की वार्षिक कला प्रदर्शनियों में सराही जा चुकी हैं। कला और संस्कृति से जुड़ी यह प्रदर्शनी शहर के कला प्रेमियों के लिए आकर्षण का बड़ा केंद्र बनने जा रही है।
