रायपुर 11 जून 2026/ ETrendingIndia / Action Against Illegal Construction and Encroachment: 1,100 Sq Ft Illegal Structure Demolished at Raipura Dupsa Talab, Two Unauthorized 1,000 Sq Ft Buildings Razed in Vrindavan Colony; ₹7,000 E-Challan Issued for Construction Without Green Net , नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त श्री संबित मिश्रा के निर्देश पर नगर निगम जोन 8 जोन कमिश्नर श्रीमती राजेश्वरी पटेल, कार्यपालन अभियंता श्री अतुल चोपड़ा, सहायक अभियंता श्री अमन चंद्राकर, अनुराग पाटकर, उप अभियंता श्री लोचन चौहान, श्री अबरार खान एवं नगर निवेश विभाग टीम की उपस्थिति में रविदास वार्ड कमांक 70 के रायपुरा डुप्सा तालाब के पास लगभग 1100 वर्गफीट क्षेत्र में किए जा रहे अवैध निर्माण को तोड़ने की कार्यवाही की गयी.
इसके साथ ही इन्द्रप्रस्थ कालोनी के पास स्थित वृंदावन कॉलोनी रायपुरा में लगभग 1000 -1000 वर्गफीट पर बिना अनुमति के 2 भवन/ मकान बनाये गए थे, जिसे तोड़ने की कार्यवाही की गयी.
वार्डों के विभिन्न स्थानों में सी एंड डी वेस्ट मिलने पर सड़क बाधा शुल्क एवं बिना ग्रीन नेट लगाए निर्माण कार्य करने को लेकर कार्यवाही करते हुए सम्बंधितों पर ई चालान कार्यवाही करते हुए कुल 7000 रुपए की वसूली की कार्यवाही की गयी.
